September 27, 2026

किराना दुकानदार पर चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस

Read Time:1 Minute, 59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के मनोहरपुर पंचायत के मास्टर टोला वार्ड नं 15 में स्थित किराने की मेसर्स शिव स्टोर में दिन दहाड़े पास के ही आततायी युवक लुटन राय पिता ललन राय ने जबरन दूकान में घुसकर फ्रीज से पानी निकाल लिया। दुकानदार दीपक कुमार के छोटे भाई मुकेश द्वारा पानी के पैसे मांगे जानें पर उक्त युवक लूटन राय ने दहशत फैलाने के लिए गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ो ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। इसी क्रम में भीड़ का फायदा उठाकर उक्त युवक चलता बना।इस बात की जानकारी मनिहारी पुलिस को दिया। सुचना मिलते ही मौके पर मनिहारी थाना के थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थाना अध्यक्ष राज कुमार एवं सब इन्स्पेक्टर मंटू कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लुटन राय कई मामलों में वांछित है और कई बार जेल भी जा चुका है उसके कई आपराधिक रिकॉर्ड है। दहशत फैलाने और रंगदारी के लिए वह ऐसा काम आए दिन करता है और दुकानदार इससे भयभीत रहते हैं। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित के पिता शिव कुमार गुप्ता ने मनिहारी थाना को लिखित रूप से आवेदन दिया है।

Previous post कांग्रेस दशकों से कश्मीर में धारा 370 को बचाकर रखी थी जिसे मोदी सरकार ने समाप्त किया: गृहमंत्री
Next post गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने एक ही मंच से कटिहार में किया चुनावी सभा मोदी की सरकार ने परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण को समाप्त किया: आमित शाह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial