कांग्रेस दशकों से कश्मीर में धारा 370 को बचाकर रखी थी जिसे मोदी सरकार ने समाप्त किया: गृहमंत्री
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में भारत के यशस्वी गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। खचाखच भरे स्टेडियम में महती सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने परिवारवाद खत्म किया। कहा कि विपक्ष के साथ गए तो अत्याचार के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने मंच से इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के पंजे और लालू के लालटेन को समर्थन देंगे तो शोषण और अत्याचार के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। गृह मंत्री ने सभी मतदाताओं को जिगर का टुकड़ा बताया। कहा कि 70 वर्षों से कांग्रेस और उसके साथी दल कश्मीर में धारा 370 को बचाकर रखे थे जिसको मोदी सरकार ने समाप्त किया। कहा कि बिहार के नौजवान कश्मीर को बचाने के लिए जान देने को तैयार हैं। पुलवामा का बदला पाकिस्तान में स्ट्राइक करके लिया। नीतीश ने गांव-गांव में बिजली पहुंचाई। लालू और कांग्रेस लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। अमित शाह ने कहा कि बिहार के लिए 10 वर्षों में 930000 करोड़ विकास के लिए राशि दी। गरीबों के स्वास्थ्य के लिए 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड दिया। नीतीश और बीजेपी की सरकार विकास को गति दे रही है। अंत में शाह ने दुलाल चंद्र गोस्वामी को प्रचंड मतों से जीता कर मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में 40 में 40 सिट जीतेंगे और देश में एनडीए 400 से ज्यादा सिट लेगी। इस अवसर पर मंच पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय झा, लेशी सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक कविता पासवान, निशा सिंह, विजय सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय, जदयू जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल, लोजपा जिला अध्यक्ष संगीता देवी, पूर्व सांसद अहमद अशफाक करीम, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, पूर्व विधायक राजवंशी सिंह, रश्मि सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र यादव, कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल, विधान परिषद अशोक अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
