भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत सहित डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न देवी देवताओं के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है तो वही मंदिरों में भजन कीर्तन भी आयोजन किया जा रहा है। भामरेली हनुमान मंदिर ,नवादा ,नोहरी गांव हनुमान मंदिर सहित विभिन्न चौक चौराहा में भगवान हनुमान मंदिर के प्रांगण में अखंड हरीनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है । मंदिरों में रामायण पाठ रामायण कथा सुबह से ही हो रही है। ढोल, मंजीरा ,डीजे साउंड पर चारों ओर राम धुन बज रहे हैं जिससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय में बना हुआ है। विभिन्न सामाजिक संगठनों विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा महाप्रसाद का भी वितरण किया जा रहा है। किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। चौक चौराहा पर पुलिस प्रशासन के जवान तैनात किया गया था। अंचला पदाधिकारी चंदन कुमार एवं थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ए एस आई शशि कुमार ,अखिलेश्वर शाह, रंजीत कुमार ,प्रिंस कुमार ,विद्यानंद ठाकुर, सत्येंद्र रविदास सहित अन्य पुलिस बल तैनात किए गए थे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
