November 14, 2026

श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन समिति की बैठक

Read Time:2 Minute, 15 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अन्तर्गत भोगाँव पंचायत के सार्वजनिक शिवमंदिर बेगठी में महाशिवरात्री के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक किया गया।बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार विर्मश किया। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षता संजय कुमार मंडल ने किया।संचालन नारायण मंडल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुये आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि 8 मार्च को कलश शोभा यात्रा एवं रात्रि में शिव विवाह वैदिक विधि विधान के साथ होना है।विद्वान् पंडितों के मंत्रौच्चारण के साथ पुजा अर्चना किया जायेगा। 9 मार्च से 15 मार्च तक अयोध्या की साधना जी के द्वारा भागवत कथा संध्या चार बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रस्तुत किया जायेगा। इस आयोजन की तैयारी में आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा सम्पूर्ण ग्रामीण एक जुट होकर दिन रात लगे हुये है। यज्ञ स्थल पर भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा।विधि व्यवस्था बनाने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के अलावा पुलिस की रहेगी। यज्ञ स्थल पर नियंत्रण कार्यालय की भी व्यवस्था रहेगी।बैठक में समिति के उपाध्यक्ष चंदन मंडल, सचिव नारायण मंडल,कोषाध्यक्ष पप्पू शर्मा, संतोष मंडल सदस्य, कैलाश मंडल, अशोक मंडल, शंभू पांडे, मनोज मंडल, संजीव मंडल ,कुंदन शर्मा, चन्दन भगत आदि ने भाग लिया।

Previous post आयुष्मान कार्ड को ले विशेष शिविर का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, अमदाबाद प्रखंड में 7356 कार्ड बना
Next post वार्ड पार्षद पति का आकस्मिक निधन से शोक व्याप्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial