June 27, 2026

छह दिवसीय गैर आवासीय आशा, पियर एजुकेटर प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 48 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय सभागार में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत गैर आवासीय छह दिवसीय आशा पियर एजुकेटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डा आरसी ठाकुर ने किया। शिविर में किशोर किशोरियों को तनाव मुक्त जीवन जीने की जानकारी दी गई। साथ ही किशोर किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव पोषण, योन एवं प्रजनन, स्वास्थ्य, चोट, दुर्घटना, हिंसा, नशाखोरी से बचाव, असंक्रामक रोग महावारी स्वच्छता, एनीमिया मुक्ती आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बताया कि किशोरावस्था जीवन का एक ऐसा पहलू है, जिसमें शारीरिक व भावात्मक परिवर्तन आते हैं. किशोर व किशोरी आसानी से अपनी बात माता-पिता या फिर घर में किसी बड़े से नहीं कर पाते हैं। प्रशिक्षण दौरान बीसीएम संगीता कुमारी ने बताई की किशोर किशोरियों को तनाव मुक्त जीवन के बारे में प्रशिक्षण जा रहा है, ताकि प्रशिक्षण पाकर बच्चे अपने समाज में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर आशा कार्यकर्तागण, किशोर किशोरी व स्वास्थ्य कर्मीगण आदि मौजूद रहे।

Previous post चैत्र छठव्रतियों ने दिया डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य ।
Next post चैत्र छठव्रत पर अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्ध्य ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial