August 27, 2026

चैत्र छठव्रत पर अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्ध्य ।

Read Time:1 Minute, 36 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सोमवार को मनिहारी गंगाघाट पर बड़ी संख्या मे छठव्रतियों व श्रद्धालुओं ने अस्ताचल भगवान भाष्कर को अर्घ अर्पित किये।कठोर नियम ,संयम व निष्ठा के इस व्रत मे प्रकृति के एक मात्र मूर्त देवता भगवान भाष्कर की उपासना की जाती है।गंगातट पर अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ अर्पित करने आनेवाले श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई न हो इसकेलिए नगर प्रशासन की ओर से गंगातट की साफ सफाई सहित प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गयी है।इस मौके पर अर्घ अर्पित करने नगर आयुक्त कटिहार कुमार मंगलम् भी छठ उपासना को ले मनिहारी गंगा घाट पहुंचे।इस मौके पर स्थानीय प्रशासन के एस डी एम कुमार सिद्धार्थ, अंचलाधिकारी राजेश रंजन, बीडीओ रणधीर कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी डॉ० रणधीर लाल, मुख्य पार्षद लाखो यादव, पुअनि विपिन कुमार, अंजनी कुमार, गौतम कुमार, थानध्यक्ष राम विलास सिंह,पंकज यादव सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर को अर्घ अर्पित किए ।

Previous post छह दिवसीय गैर आवासीय आशा, पियर एजुकेटर प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
Next post पोषण पकवाड़ा को लेकर शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial