राशन कार्ड संबंधी शिकायतें आईं, दिए निर्देश।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्रखंड कार्यालय में जन सुनवाई एवं जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से नए राशन कार्ड बनवाने, पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने तथा त्रुटिपूर्ण नाम हटाने से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इस मौके पर प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने कहा कि आम लोगों को अब छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि हर सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके।उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों की जल्द जांच कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा कि सभी मामलों में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।
More Stories
मनिहारी गंगातट पर कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन, विधायक और संत सत्यप्रकाश बाबा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मनिहारी ( रतन कुमार ओझा) सावन माह में गंगाजल भरने के लिए मनिहारी गंगातट पहुंचने वाले हजारों कांवरियों की सुविधा...
संतों के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने किया सद्बुद्धि हवन, सनातन संस्कृति की गरिमा बचाने का संकल्प
( डेस्क |कटिहार ) विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, कटिहार के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर "सद्बुद्धि...
महानंदा के कटाव से मायामारी गांव में दहशत, विधायक मनोहर प्रसाद ने किया निरीक्षण, जल्द कार्रवाई का भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के मायामारी गांव में महानंदा नदी के लगातार हो रहे कटाव...
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
