उम्मीद चिल्ड्रेन एकेडमी का हुआ शुभारंभ, बच्चों की शिक्षा पर दिया गया जोर
(डेस्क|हसनगंज )
ईदगाह टोला बुलेट चौक, बसंतपुर स्थित उम्मीद चिल्ड्रेन एकेडमी का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हाजी इरफान अली, मो. मुबारक, अशोक गुप्ता, ग्रामीण चिकित्सक मो. मकसूद, नौशाद, नासिर आलम, फिरदौस आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। संस्थान के संस्थापक तौफीक फारुकी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस एकेडमी की शुरुआत की गई है। यहां इंग्लिश, हिंदी, गणित के साथ-साथ उर्दू, अरबी और संस्कृत की उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाएगी। सभी विषयों के लिए योग्य एवं अनुभवी शिक्षक नियुक्त किए गए हैं, वहीं कमजोर छात्रों के लिए विशेष मार्गदर्शन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि कम फीस में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, साफ-सुथरा, शांत एवं अनुशासित वातावरण, तथा खेलकूद, सामाजिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत नर्सरी से कक्षा 5 तक नामांकन शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और आवश्यकता पड़ने पर कोचिंग संस्थानों का भी सहारा लें। साथ ही माता-पिता को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही, ताकि वे समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं में मसीदूर रहमान, अफसाना, अनवारूल हक सहित दर्जनों ग्रामीण अभिभावक उपस्थित रहे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
