November 12, 2026

कुमारीपुर पंचायत में जीविका भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई।

Read Time:2 Minute, 40 Second

जीविका दीदियों के लिए पहली बार मिलेगा अपना भवन, योजनाओं के कार्यान्वयन में आएगी तेजी।

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के कुमारीपुर पंचायत में वर्षों से लंबित मांग पूरी हुई जब मंगलवार को बीडीओ सनत कुमार ने जीविका भवन निर्माण की आधारशिला रखी। यह भवन पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है, जो जीविका दीदियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।बीडीओ सनत कुमार ने बताया कि यह भवन जीविका दीदियों के लिए एक समर्पित स्थान होगा, जहां वे बैठकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकेंगी। पंचायत के उपमुखिया गणेश पासवान के अथक प्रयास से यह निर्माण मनरेगा योजना के तहत रु. 13,65,000 की लागत से होने जा रहा है। भवन का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा होने की संभावना है।इस भवन में दो कमरे और एक मीटिंग हॉल होगा। यह मीटिंग हॉल ग्राम संगठन से संबंधित बैठकों और योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए उपयोगी होगा। इस भवन के निर्माण से जीविका दीदियों को एक संगठित तरीके से कार्य करने का अवसर मिलेगा।आधारशिला कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इनमें मनरेगा पीओ दीपक कुमार शर्मा, बीपीएम ब्रजेश कुमार, पीआरएस प्रवेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक धीरज कुमार, सामुदायिक समन्वयक सीमा भारती, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह और सरपंच अर्जुन मंडल शामिल थे।इस अवसर पर जीविका दीदियों में विशेष उत्साह देखा गया। उपस्थित दीदियों में हेमा देवी, स्वीटी झा, मुन्नी किसकु, राधा कुमारी, सोनी देवी, रेणु कुमारी और गुड़िया दीदी प्रमुख थीं। सभी ने इस भवन निर्माण के लिए उपमुखिया गणेश पासवान और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Previous post नौ लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल।
Next post सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का कंबल वितरण, भाजपा पर साधा निशाना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial