पुत्र और बहू ने मिलकर किया माँ की हत्या, दोनों गिरफ्तार।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला पंचायत अंतर्गत बुद्धनगर गांव में अमोली देवी नामक वृद्ध महिला की हत्या गला दबाकर उसके पुत्र राम मंडल ,बहु मीरा देवी ने मिलकर कर दिया है । ज्ञात हो कि बुधवार के सुबह करीब सात बजे सास ,बहु और पुत्र के बीच जमीन को लेकर नोंक – झोंक होने लगा। उसी नोंक झोंक के दौरान काफी झगड़ा – झंझट होने लगा और मां अमला देवी ने अपने पुत्र और बहू को अपने नाम का जमीन देने से इंकार किया तो आक्रोश में आकर पुत्र और बहू मीरा देवी ने गला दबाकर वृद्ध मां की हत्या कर दिया।वही मृतक अमोली देवी के पुत्री मसो0 ममता ने उक्त घटना की सूचना प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली को दिया।सूचना मिलते ही प्राणपुर थानाध्यक्ष अमजद अली अपने दल – बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और त्वरित कारवाई करते हुए हत्यारे पुत्र व हत्यारिन बहु को गिरफ्तार करते हुए मृतक वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया । इस संबंध में थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि बुद्धनगर गांव में वृद्ध महिला की हत्या गला दबाकर हुई है । जिसमे हत्यारे पुत्र व बहु को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि हत्या का कारण घरेलू जमीनी विवाद बताया जाता है । उन्होंने कहा कि आवश्यक करवाई के बाद दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया जाएगा ।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
