मुख्य पार्षद के नेतृत्व में नगर के चौक चौराहों सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ के तहत नगर के विभिन्न वार्डों , घाटों, चौक चौराहा पर स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी ,विभागीय कर्मी, पंचायत के स्वच्छता कर्मी, स्वच्छता पर्यवेक्षक, एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर चौक चौराहा, घाटों, सड़कों को साफ किया । इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद लाखो यादव, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ रंधीर कुमार लाल, पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण , पंचायत स्तर के कर्मी, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विभिन्न राजनीतिक दलों ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। गांधी जयंती के पुर्व नगर पंचायत परिवार के सभी सदस्यों ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का शपथ लिए।इस अवसर पर पंकज यादव,ओम कुमार गुप्ता, मनोज पासवान, रेहाना परविन, सहदेव यादव, जयप्रकाश यादव, गजेन्द्र यादव, मो जावेद,गुलाब चौधरी, ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और नगर को स्वच्छ रखने को लेकर नगरवासियों से अपील की।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
