November 12, 2026

पुलिस आरक्षी अधीक्षक आदेश पर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया

Read Time:1 Minute, 39 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पुलिस आरक्षी अधीक्षक कटिहार के आदेश अनुसार विशेष छापामारी अभियान चलाकर 40 लीटर देसी चुलाई  शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्राणपुर पुलिस ने भेजा कटिहार जेल। प्राणपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के द्वारा बताया गया कि, बीते बृहस्पतिवार को पुलिस आरक्षी अधीक्षक कटिहार के निर्देश पर थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के सिरणडा के अभियुक्त बैजनाथ हांसदा उम्र चालीस वर्ष पिता चूणडु हांसदा एवं दखना मूर्मू उम्र पचास वर्ष पिता देनू मूर्मू साकिन लखपुरा संथाली दोनो थाना प्राणपुर जिला कटिहार निवासी को चालीस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर तथा कागजी प्रक्रिया पूरी कर कांड संख्या 187/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कटिहार जेल भेज दिया गया, इस मौके पर प्राणपुर थाना में कैई पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post सांसद तारिक अनवर ने राजवंशी समाज के लंबित आरक्षण को लेकर पहल करने पर राजवंशी कल्याण परिषद के द्वारा उन्हें दिया साधुवाद।
Next post प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों से ई-केवाईसी कराने को लेकर किया अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial