प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों से ई-केवाईसी कराने को लेकर किया अपील
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों के ई-केवाईसी को जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी करवाने को लेकर परिक्षेत्र के राशन कार्ड धारी से अपील किया । वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से अपील किया कि राशन कार्डधारी अपना ई-केवाईसी अपने निकटतम जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के पास जाकर करा लें। अभी भी प्रखंड में 18000 लाभार्थियों का ई-केवाईसी शेष है। बच्चों का उम्र 5 साल हो जाने पर आधार कार्ड अपडेट करवा कर ई-केवाईसी कराएं।विवाहिता जिनका ई-केवाईसीसंभव नहीं हो पा रहा और अपना नाम राशन कार्ड से कटाना चाहती हैं विक्रेता के माध्यम से अथवा स्वयं प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड से नाम कटवाने के लिए आवेदन दे दें। प्रवासी भी ई-केवाईसी अविलंब करवाएं। जो लाभार्थी खेती करने दियारा क्षेत्र जाते हैं, उनको पहले ई-केवाईसी करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अपील की है। वही जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को भी ई केवाईसी को जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर दिशा निर्देश दिया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
