November 5, 2026

मनिहारी अस्पताल में बंध्याकरण शिविर, नौ महिलाओं का सफल ऑपरेशन

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर गुरुवार को मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित साप्ताहिक बंध्याकरण शिविर में नौ महिलाओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सर्जन डॉ. ऐश्वर्य सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. ब्रजेश नंदन ने बताया कि सरकार की जनसंख्या नियंत्रण नीति के तहत हर सप्ताह एक दिन बंध्याकरण शिविर लगाया जाता है। इसमें इच्छुक महिलाओं का नि:शुल्क ऑपरेशन कर परिवार नियोजन को बढ़ावा दिया जाता है। ऑपरेशन के बाद सरकार द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि लाभार्थी महिला, आशा कार्यकर्ता और अटेंडेंट को दी जाती है।डॉ. ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह के शिविर में नौ महिलाओं का ऑपरेशन हुआ। अस्पताल प्रशासन ने योग्य महिलाओं से परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर के सफल आयोजन में प्रधान सहायक अमित कुमार, लेखापाल रीतेश कुमार और अस्पताल प्रबंधक की अहम भूमिका रही।

Previous post बाघमारा घाट पर गंगा की तेज धारा में बहा युवक, एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियान
Next post मनिहारी में 7 अगस्त को सोलर मेला, पीएम सूर्य घर योजना की मिलेगी पूरी जानकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial