November 5, 2026

बाघमारा घाट पर गंगा की तेज धारा में बहा युवक, एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियान

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर मंगलवार को गंगा में नहाने के दौरान 32 वर्षीय युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बौलिया निवासी अब्बास, पिता मोहम्मद सुद्दीन, मंगलवार को घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गंगा की तेज धारा की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने रातभर अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।बुधवार को सूचना मिलने पर अंचल पदाधिकारी चंदन कुमार ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा। टीम लगातार नदी में सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश कर रही है।परिजनों ने बताया कि अब्बास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था और मानसिक रूप से भी कमजोर बताया जाता है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।

Previous post राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्र
Next post मनिहारी अस्पताल में बंध्याकरण शिविर, नौ महिलाओं का सफल ऑपरेशन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial