June 20, 2026

कुरसेला सीएचसी में बंध्याकरण शिविर, एक पुरुष व छह महिलाओं का हुआ ऑपरेशन

Read Time:1 Minute, 50 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुरसेला में शुक्रवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नियमित बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एक पुरुष एवं छह महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया।चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में बंध्याकरण शिविर का नियमित आयोजन किया जाता है। शिविर में पहले लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाता है, इसके बाद निर्धारित चिकित्सीय प्रक्रिया के तहत बंध्याकरण ऑपरेशन किया जाता है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आयोजित शिविर में सर्जन डॉ. पंकज सिंह द्वारा एक पुरुष एवं छह महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं तथा उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण एवं मातृ स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, ताकि इच्छुक लाभार्थियों को सुरक्षित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Previous post अधूरा फुटओवरब्रिज बना खतरा, जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करने को मजबूर यात्री
Next post प्रवासी भारतीय दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial