June 20, 2026

प्रवासी भारतीय दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 लोगों ने किया रक्तदान।

Read Time:2 Minute, 45 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन, बारसोई द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाजसेवा की मिसाल पेश की। शिविर का विधिवत उद्घाटन बलरामपुर विधानसभा की माननीय विधायिका श्रीमती संगीता देवी ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर कदवा विधानसभा के माननीय विधायक श्री दुलाल चंद्र गोस्वामी भी शिविर स्थल पर पहुँचे और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे असंख्य ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी चिकित्सकीय एवं सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं।मौके पर उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोरंजन साह, बिश्वजीत साह, मो० शकील, बिनोद साह, मिथुन पाण्डेय, दिवाकर, मुन्ना कु० साह, निशांत भगत, रिपू साह, गयानाथ गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं रक्तदान करने वालों में राहुल साह, सागर साह, मो० मुन्तज़िर, राजू कुमार साह, राजेश पासवान, मो० अफरोज, सुमित यादव, चंदन कुमार साह, जित कुमार साह, रुपेश कुमार सुरज कुमार, प्रणय साह, किशन भगत, रवि साह, पप्पू कुमार साह, पिओ जितेंद्र कुमार, पिटिए अमित कुमार, सहित मनरेगा के कई कर्मीओ ने अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी जनहित में इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे और आम लोगों से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की गई।

Previous post कुरसेला सीएचसी में बंध्याकरण शिविर, एक पुरुष व छह महिलाओं का हुआ ऑपरेशन
Next post रात्रि गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ लोग गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial