21 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में परिवार नियोजन को लेकर शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर के माध्यम से 21महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। जबकि पुरुष नसबंदी नहीं हुई है । आज के समय में परिवार नियोजन की जिम्मेदारी महिलाएं उठा रही है। पुरुष परिवार नियोजन में दिलचस्पी नहीं ले रही है ।जिस कारण पुरुष नसबंदी नहीं के बराबर हो रही है। सरकार एवं विभाग के तंत्र द्वारा प्रभावी रूप से लोगों के बीच जागरूकता नहीं ला पा रही है या लोगों को परिवार नियोजन को जागरूक नहीं कर पा रही है। पुरुषों के बीच आज भी गलत मानसिकता के कारण पुरुष नसबंदी में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं जरूरत है ऐसे पुरुषों के बीच बेहतर प्रचार प्रसार करने की। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी पुरुष नसबंदी नहीं हुई है ।जबकि इस वित्तीय वर्ष में 9 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य दिया गया है ।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन ऑपरेशन लक्ष्य से 80% पूरा हो गया है। वही एक भी पुरुष का नसबंदी नही हुआ है। जिसको लेकर आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्षेत्र में संपर्क स्थापित कर महिला पुरुषों को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित करते हैं और इसकी सूचना संबंधित एनजीओ को दी जाती है तथा तिथि निर्धारण उपरांत शिविर आयोजित कर बंध्याकरण किया जाता है। बीएचएम कुमारी अन्नु,बीएएम संतोष कुमार , आशा कर्मी ललिता देवी रुकमणी देवी प्रेमलता सोरेन श्वेता कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
More Stories
107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों गिरफ्तार।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं पुलिस टीम कुरसेला न्यूज़ कटिहार कुरसेला थाना क्षेत्र में शराब...
मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में...
हॉस्टल से लापता 10 वर्षीय छात्र बेगूसराय से सकुशल बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला नगर पंचायत स्थित विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस...
पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध गैस कारोबार का खेल, 10 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक समेत दो पर मामला दर्ज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पुलिस पिकेट पर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
