प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की जीवंत झांकी
डेस्क ( हसनगंज)
प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित नुक्कड़ नाटक “नमो सेवा- अनकही कहानियां “का मंचन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओं को जीवंत किया गया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं व आगंतुक लोगो ने इस नाटक का भरपूर मजा लिया। उन्हें मोदी जी के जीवन को जानने और समझने का अवसर मिला। इस नाटक के मुख्य कलाकार थे संतोष कुमार, साहिल, खुशी परवीन, छोटी, आरती, शिवानी,सिमरन, सुभासनी और दीवानी। विद्यालय के शिक्षक केशव कुमार, रागिनी राज,धीरज कुमार, अमित कुमार, मो.शब्बीर तथा अन्य सभी शिक्षकों ने ने सक्रिय भागीदारी दी। प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने इसमें भाग लेने वाले सभी छात्र- छात्राओं को शुभकामना दिया तथा उन्हें मोदी के जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा की इस तरह के नाटक ,नृत्य,चित्रकला, भाषण आदि गतिविधियों से न केवल बच्चों का मानसिक विकास होता है बल्कि उनमें सकारात्मक सोच विकसित होता है और उनकी बहुमुखी प्रतिभा उभर कर सामने आती है।
More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग, बघार पंचायत के लोगों ने दिया धरना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया।...
हेलीकॉप्टर से धन कुबेर आएंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संभावित चुनाव को लेकर समाजसेवी एवं आयकर विधि वेत्ता मिथिलेश कुमार...
कब्रों के ऊपर निर्माण का आरोप, बघार में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, मौके पर पहुंचा प्रशासन
हसन रजा (बारसोई) बलरामपुर पंचायत अंतर्गत बघार में बिहार सरकार के भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने...
मंदिर का ताला तोड़कर वारदात, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने भगवान के...
बुढ़ी माता भगवती की पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के बलुआ गांव स्थित बीच टोला में मंगलवार को बुढ़ी माता भगवती की पूजा-अर्चना...
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों के बीच फल वितरित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कोमल गुप्ता (कटिहार) प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चलाए...
