September 15, 2026

फोकनिया की परीक्षा दे रही छात्रा ठंढ से गीर पड़ी, पीएचसी लाया गया

Read Time:1 Minute, 6 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

शनिवार को मनिहारी के पन्नालाल सुरेन्द्र नारायण बालिका उच्च विद्यालय में चल रही फोकनिया की परीक्षा में शामिल एक छात्रा दुसरी सिटिंग में उत्तर पुस्तिका लिखने के क्रम में बेहोश हो कर गिर पड़ी। तत्काल उस छात्रा को विधालय में पदस्थापित परिचारिका सुशीला चौड़े की मदद से मनिहारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर आराम करने को कहा। डॉ साजिद हुसैन ने बताया कि ठंढ के कारण रक्तचाप असंतुलन हो गया था परन्तु मरिज खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा का नाम नुसरत परवीन (पिता मो शफीक)है जो चौकचावा मदरसा टोला अमदाबाद की रहने वाली है।

Previous post सुर्य मंदिर निर्माण को लेकर कमिटी गठित, अध्यक्ष बनाए गए गुड्डू यादव
Next post बिजली के ग्यारह हजार करंट के चपेट में आने से पंद्रह वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे किया मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial