September 15, 2026

बिजली के ग्यारह हजार करंट के चपेट में आने से पंद्रह वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे किया मांग

Read Time:1 Minute, 41 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के बौलिया पंचायत में स्टेट हाइवे के करीब पंद्रह वर्षीय युवक इरफान की ग्यारह हजार करंट के चपेट में आने से जलकर मौत हो गई।युवक बौलिया के वार्ड १६,बालु टोला के शेख आसिफ का चौथा सुपुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि इरफान घर से घास काटने जा रहा था तभी बिजली पोल से लटके अर्थिंग के संपर्क से घटना हुई। युवक तकरीबन अस्सी प्रतिशत जल चुका था। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क को घंटों जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाकर मामले को शांत किया और कागजी कार्यवाही करते हुए शव को अंत्य परिक्षण के लिए भेज दिया। स्थानीय पंचायत के वार्ड मेंबर बिनोद सहनी ने इस घटना पर बिजली विभाग की घोर लापरवाही बताया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर बीडीओ रणधीर कुमार, राजस्व पदाधिकारी विवेक आनंद, सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह,एस आई संजय यादव, अरुण कुमार, निशा रानी सहित दर्जनों सशस्त्र बल मौजूद थे।

Previous post फोकनिया की परीक्षा दे रही छात्रा ठंढ से गीर पड़ी, पीएचसी लाया गया
Next post किलकारी केंद्र का शुभारंभ बच्चों का मानसिक योग्यता और क्षमता का विकास करने का होगा अवसर प्राप्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial