लूट कांड का सफल उद्भेदन, कांड में शामिल अमन यादव गिरफ्तार, बाइक और कैश भी बरामद
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
सोमवार को थाना क्षेत्र के रसूलपुर में बंधन बैंक कर्मी से 1,63,700 रुपए, बाइक और मोबाइल की छिनतई की गई थी। घटना के तुरंत बाद थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में टीम गठित कर महज 24 घंटे में एक आरोपी को प्रयोग की गई बाइक व नकदी के साथ गिरफ्तार करते हुए कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया। सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल ने बताया कि कांड में शामिल मुख्य आरोपी अमन कुमार यादव उर्फ सिंटू यादव, पिता अनील कुमार यादव,साकिन दिलारपुर को बाइक और दस हजार रुपए के साथ दबोच लिया गया। गिरफ्तार अमन कुमार के निशानदेही पर अपराधी बानीपुर निवासी राजा झा के घर पर पुलिस ने धावा बोला जहां से पचपन हजार रुपए बरामद किये गये। फिलहाल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।इस अभियान में सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार,सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार,कोंसटेबल दिलीप कुमार, गौतम कुमार,राणा कुमार शामिल थे। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तारी अभियान के गठित टीम को पुलिस अधीक्षक पुरस्कृत करेंगे। थाना प्रभारी पंकज आनंद ने बताया कि लूट कांड में शामिल शेष अपराधियों की गिरफ़्तारी जल्द कर ली जायेगी।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
