November 15, 2026

जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने सुनील यादव ।

Read Time:3 Minute, 54 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार सरकार के अनुशंसा पर कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव को जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास,संजय कुमार सिंह और अल्तमश दीवान को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इसके बाद कटिहार कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और सभी बिहार सरकार के तमाम शीर्ष नेतृत्व साथ-साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। बताते चलें कि कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग पटना के अनुशंसा पर कटिहार जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता दिलीप कुमार विश्वास,संजय कुमार सिंह और अल्तमश दीवान को सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस के सुनीता देवी, विनोद यादव, शाहनवाज खान, नगीना यादव,प्रहलाद गुप्ता, चंद्रभानु गुप्ता,संजय कुमार सिंह, आफताब आलम, कंचन दास, शंकर साह, फिरोज अहमद कुरेशी, राजेश रंजन मिश्रा, इश्तियाक आलम, साहिल पासवान, सउद आलम, मीनाक्षी श्वेता, अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव,अवधेश मंडल, अख्तर हुसैन, अब्दुल वहाब, प्रभु लाल पासवान, मोहम्मद रियाज, आनंद चौधरी,जहांगीर आलम, सिकंदर पासवान, अखिलेश पोद्दार,रामप्रसाद सिंह कुशवाहा, भुवन अग्रवाल, शंभू शरण गुप्ता, मेजर जमाल, अकलाख हुसैन, सिमरनजीत सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने बधाई देते हुए बिहार सरकार के शीर्ष नेतृत्व एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। वही मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग पटना के अनुशंसा पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं सदस्य दिलीप कुमार विश्वास संजय कुमार सिंह और अल्तमश दीवान ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। वही सुनील कुमार यादव एवं दिलीप विश्वास, संजय कुमार सिंह और अल्तमस दीवान ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका निर्वाहन अच्छे से करेंगे।

Previous post सिने पर कलश रख मां दुर्गा की पुजा कर रही है महीला भक्त ।
Next post मेयर ने न्यू मार्केट के सड़कों से करवाया अतिक्रमण मुक्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial