मेयर ने न्यू मार्केट के सड़कों से करवाया अतिक्रमण मुक्त ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल लगातार सुर्खियों पर है और शहर में हर दिन कुछ न कुछ नया कर रही है।शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक और इतिहास महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा किया गया। नगर निगम क्षेत्र के न्यू मार्केट में लगातार बाजार में सब्जी, फल एवं अन्य विक्रेताओं के द्वारा सड़क को अतिक्रमण करने से सड़क पर हर दिन जाम की समस्या उत्पन्न रहती है। आज खुद नगर निगम की महापौर नगर निगम के पदाधिकारी के साथ खुद सड़कों पर निकल कर एक-एक दुकानदार से खुद दुकान को पीछे कर सड़क को खाली करवायी। महापौर द्वारा अतिक्रमण करने के दौरान सभी लोगों से एवं दुकानदार भाइयों से अपील भी की सड़क पर कम से कम 3 से 4 मीटर छोड़कर छोड़कर ही सब्जी एवं फल का दुकान लगाए। ताकि आम अवाम को एवं मार्केटिंग करने आने वाले लोगों को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।अतिक्रमण करने के दौरान लगातार महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा सभी लोगों से अपील करती भी दिखी की इस इलाके में जाम की समस्या रहती है। हर दिन शहर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।बाजार में फल एवं सब्जी बेचने वाले लोग भी मेरे अपने हैं। मैं आपके सहयोग से ही कटिहार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाउंगी आप हमें सहयोग करें हम भी आपको सहयोग करेंगे। अन्यथा नगर निगम खुद सक्षम है। इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए यदि बाजार के लोग अभी भी इस तरह से अतिक्रमण करेंगे तो जल्द ही नगर निगम को करा एक्शन लेना पड़ेगा और बाजार के लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
