November 8, 2026

भारत स्काउट और गाइड की 19वी राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में होगा आयोजित : राजेश कुमार वर्मा

Read Time:1 Minute, 16 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारत स्काउट और गाइड की 19वी राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में 23 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित है। इस राष्ट्रीय जंबुरी में दिनांक 26 नवम्बर को एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउटस के ओर से एक दिवसीय सम्मेलन मे भाग लेने के लिए एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउटस कटिहार से जिला कॉर्डिनेटर अटास राजेश कुमार वर्मा एवं राम बाबू लखनऊ के लिए रवाना हुए। अटास सदस्य राम बाबू ने बताया कि इस आयोजन में दुनियां के 19 देश के स्काउट एंड गाइड भाग लेने लखनऊ पहुंच चुके है।इस अवसर पर कटिहार अटास ईकाई के सदस्य डां कुमार अमरेश, अनुप कुमार उपाध्याय,रवि रंजन कुमार, रंजन कुमार, कमल देव चंद्रवंशी एवं जिला सचिव संजय कुमार ने शुभकामनाएं दी एवं अटास के सदस्यों को कटिहार स्टेशन से रवाना किया।

Previous post अग्निकांड के पीड़ितों को तिरपाल 36 बर्तनों का सेट,साड़ी, मुशहरी का किया वितरण।
Next post प्राथमिक विद्यालय हालिमपुर में शौचालय नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को घर या गांव में जाना पड़ता है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial