July 27, 2026

प्राथमिक विधालय जयंती ग्राम घपरसिया में शिक्षक अभिभावकों का बैठक आयोजित।

Read Time:3 Minute, 26 Second

बैठक में विधालय के विकास करने के मुद्दे पर हुई चर्चा।

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)

प्राथमिक विधालय जयंती ग्राम घपरसिया में शिक्षक अभिभावकों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधालय के बीपीएससी से चयनित प्रधान शिक्षक बमबम कुमार झा ने किया बीपीएससी से चयनित प्रधान शिक्षक बमबम कुमार झा ने बताया कि बच्चों को नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक मो0 अब्दुस सलाम, कुमकुम कुमारी एवं शिक्षा सेवक मो0 हसनैन आलम ने भी अभिभावकों से बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धि पर चर्चा किया। बैठक काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सभी शिक्षक एवं अभिभावकों ने एक दूसरे को आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं दिया। प्रधान शिक्षक बमबम कुमार झा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय को प्रखंड में एक अच्छा विद्यालय के रूप में पहचान दिलाने का लक्ष्य है और इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। सभी शिक्षक भी विद्यालय में समर्पित भाव से कार्य करते हैं। बीपीएससी से चयनित प्रधान शिक्षक बमबम कुमार झा ने बताया कि विद्यालय में खेल के मैदान का अभाव है।सरकार के द्वारा खेल का मैदान उपलब्ध हो जाता,तो बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ शरीरिक विकास भी बेहतर ढंग से हो सकता है।आज के अभिभावक शिक्षक बैठक का थीम हरेक बच्चा श्रेष्ठ बच्चा था। बैठक में कई अभिभावकों ने भाग लिया और शिक्षकों के साथ बच्चों की प्रगति पर चर्चा किया। सभी अभिभावकों ने विद्यालय में हो रहे विकास कार्य की तारीफ किया। विद्यालय में प्रत्येक कमरों में चार चार पंखे लगे हैं एवं प्रत्येक कमरों में आठ बल्ब लगने से रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था है।ताकि ठंड के दिनों में कमरे की खिड़की बंद करने पर अंधेरे का समस्या नहीं आए। प्रिफेब कमरा भी पठन पाठन के लिए तैयार किया गया है एवं 20 जोड़ी बेंच डेक्स लगाया गया है। विद्यालय के सभी वर्ग कक्षो को अभिभावकों के द्वारा देखा गया तथा उत्तम साफ सफाई एवं भौतिक संसाधनों की तारीफ की गई।बैठक में अभिभावकों में शहजादी खातून, करीना खातून,मिन्नति खातून,प्यारी,मो0 कैशर,फिरदौस आलम, सकीना खातून,अलगुन खातून, महजबी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक ने भाग लिया।

Previous post सेवा और संवेदना के साथ मनाया गया सांसद का जन्मदिन, मदरसा के सैकड़ों बच्चों में बांटे गए कंबल
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघौल की शत प्रतिशत छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial