May 26, 2026

सेवा और संवेदना के साथ मनाया गया सांसद का जन्मदिन, मदरसा के सैकड़ों बच्चों में बांटे गए कंबल

Read Time:2 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जन्मदिन बुधवार को कटिहार जिले में उनके समर्थकों द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर समाज सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किया गया।सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में मनियां स्थित एक मदरसा में सैकड़ों बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों को कंबल पाकर खासा उत्साह देखने को मिला।इसके बाद कटिहार के शहीद चौक स्थित एक निजी होटल में केक काटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां केक काटकर सांसद के लंबी उम्र के कामना की गई। मौके पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने कहा कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जन्मदिन हर वर्ष सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के सच्चे मसीहा हैं।जो हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे स्वस्थ रहें और समाज सेवा करते रहें।वहीं वकील दास ने कहा कि जिस निःस्वार्थ भाव से सांसद पप्पू यादव जनता की सेवा करते हैं, वह अनुकरणीय है। युवा नेता तौसीफ अख्तर ने कहा कि पप्पू यादव युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान,भोला चौरसिया,वकील दास,तौसीफ अख्तर,सज्जाद आलम,ऐनूल हक,अनिल साह, अजय पोद्दार,रवि यादव,सोनी कुमारी, हिना कुमारी,अनुपम चौरसिया, दीपक कुमार, शुभम कुमार सहित बड़ी संख्या में सांसद पप्पू यादव के समर्थक मौजूद रहे।

Previous post बरारी मनरेगा सहायक अभियंता पर पंचायत प्रतिनिधियों ने लगाया रिश्वत व लापरवाही का आरोप, किया हटाने की मांग।
Next post प्राथमिक विधालय जयंती ग्राम घपरसिया में शिक्षक अभिभावकों का बैठक आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial