July 20, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं रहने से परेशान मरीज के परिजनों ने किया हंगामा।

Read Time:2 Minute, 51 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में चिकित्सक नहीं रहने को लेकर गुरुवार की रात्रि मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रांगण में जमकर हो हंगामा किया। महमदिया गांव निवासी ममता देवी ने बताई की आशा की अगुवाई में ऑपरेशन कराने को लेकर अपनी बहू को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज आए हुए हैं। जो दिन के 10:00 बजे से ही अस्पताल में पड़े हुए हैं। बेहोशी का इंजेक्शन भी लगा दिया गया है, लेकिन डॉक्टर सब यहां से चले गए हैं।अभी कोई भी डॉक्टर यहां मौजूद नहीं है। हम मरीज को लेकर काफी परेशान हैं। जगरनाथपुर पंचायत के उपमुखिया रवि कुमार व वार्ड सदस्य कपिलेश्वर मंडल ने बताया कि आए दिन अस्पताल में लापरवाही का आलम बना हुआ है। मरीजों को समुचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। हमारे समाज की बेटी 10:00 बजे सुबह से ही अब तक अस्पताल में पड़ी हुई है। जिनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है। अभी कोई भी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं है। मौके पर अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहने को लेकर मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रांगण में जमकर हंगामा करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। साथ ही कई मरीज के परिजनों ने सीधा आरोप लगाया है कि अस्पताल में समुचित दवाई उपलब्ध नहीं हो पता है। कई दवाइयां हमलोगों को बाजार से खरीद कर लाना पड़ता है। बताया एक तरफ सरकार आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से लाखों करोड़ों खर्च कर रही है, बावजूद आज हम ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है। समय पर ना ही डॉक्टर मिलते हैं और ना ही दवाई उपलब्ध हो पाती है। मौके पर मामले को लेकर मौजूद एएनएम से जब मामले पर पूछने का प्रयास किया गया तो वह कुछ भी बताने से इनकार की। मौके पर मामले को लेकर दूरभाष पर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर आरसी ठाकुर ने बताया कि इसकी जानकारी ली जा रही है। साथ ही मामले की जांच कर कारवाई की जाएगी।

Previous post स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण ।
Next post डीआरएम ने पाँच बाईक को हरी झंडी़ दिखा कर किया रवाना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial