November 10, 2026

40 किलो कि मछली बनी चर्चा का विषय।मछुआरे में खुशी देखी गई।

Read Time:1 Minute, 29 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला परिक्षेत्र गंगा एवं कोसी के संगम तट पर स्थित होने के कारण मछली उत्पादन के लिए काफी ज्यादा चर्चित है। मछली पालन की असीम संभावनाएं यहां पर व्याप्त हैं। इसको लेकर पूर्व मे जिला प्रशासन के द्वारा रिवर रेचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत मछली के बीज को भी गंगा एवं कोसी नदी में गिराया गया था।शुक्रवार को कुरसेला परिक्षेत्र के गंगा नदी से 40.500 कि.ग्रा. वजन की एक बड़ी मछली मछुओ द्वारा पकड़ी गई। इतनी विशालकाय मछली देखकर मछली मंडी में काफी भीड़ उमड़ गई। विशालकाय बघार मछली पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।मछली आरत संचालक संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गंगा नदी मे मछुए मछली पकङ रहे थे। इसी दौरान मछुआरों की एक बङी मछली पर नजर पङी। तब मछुओ ने काफी मशक्कत से यह बङी मछली पकङी। मछुओ द्वारा मछली का नाम बघार बताया जा रहा है। इतनी बङी मछली स्थानीय मछुआरों के हाथ आने से उनमें काफी खुशी देखी गई। कुरसेला हाट बाजार में 350 रू.कि.ग्रा. की दर से बेची गई।

Previous post दहेज हत्या के आरोपी के घर मनिहारी पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
Next post चलते बाइक से महिला गिरी हुई घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial