November 10, 2026

पुलिस की छापेमारी से पियकरों में हरकंप चार गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 18 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

संध्या गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के कुरसेला चौक से चार नशेड़ियों ‌को कुर्सेला पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया ।‌पुलिस द्वारा बताया गया कि संध्या गस्ती के क्रम में मादक पदार्थ के सेवन से नशे की हालत में चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार नशेड़ियों की पहचान कुंदन कुमार 27 वर्ष एवं शलेश कुमार 25 वर्ष दोनों का घर वार्ड संख्या 01 रुपौली नगर, थाना रुपौली, जिला पूर्णिया, मंटू महतो 43 वर्ष घर मिल्की वार्ड संख्या 11 थाना कुर्सेला एवं खुशी लाल ऋषि उम्र 55 वर्ष घर समेली वार्ड संख्या 16 थाना कुर्सेला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कटिहार न्यायालय भेज दिया। वहीं कुर्सेला पुलिस की लगातार कार्यवाही से नशेरियों में हड़कंप व्याप्त है। ‌

Previous post खेलने के दौरान बच्ची छत से गिरी जख्मी ।
Next post सावन पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर प्रशासन मुस्तैद, घाटों का किया गया निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial