November 10, 2026

फणीश्वर नाथ रेणु का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया ।

Read Time:2 Minute, 25 Second

फणीश्वर नाथ रेणु का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से कदवा प्रखंड के परभेली पंचायत अंतर्गत रानी कोला ग्राम स्थित जिला परिषद सदस्य आशा सुमन के आवास पर मनाया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता जिला पार्षद आशा सुमन ने किया। मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार दास ने किया। जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने फणीश्वर नाथ रेणु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्श पर चलने की प्रेरणा लिया है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आशा सुमन ने इनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ का जन्म 4 मार्च 1921 को बिहार के अररिया जिले में फारबिसगंज के पास औराही हिंगना गाँव में हुआ था। उस समय यह पूर्णिया जिले में था। उनकी शिक्षा भारत और नेपाल में हुई। रेणु जी का बिहार के कटिहार से गहरा संबंध रहा है। शादी कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ ग्राम में काशी नाथ विश्वास की पुत्री रेखा रेणु से हुई ,हसनगंज के ही गांव महमदिया ग्राम में पद्मा रेणु की मायके हैं। रेणु जी के दो और पुत्री सबसे बड़ी कविता रॉय और छोटी वहीदा रॉय की शादी महमदिया और कवैया गांव में हुई है।इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास ने कहा कि पूर्णिया हवाई अड्डा का नामकरण रेनू जी के नाम से करने तथा पूर्णिया विश्वविद्यालय का नामकरण रेणु जी के नाम से करने की मांग किया। इस अवसर पर शंभू मंडल, मांगन मंडल, राधा साह, शारदा विश्वास, बालेश्वर विश्वास, राकेश दास, मोहन विश्वास, अनिमेष सिंहा, जीवछ मंडल, सुधीर, निशांत, संतोष सिंह, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post अनियंत्रित होकर बाइक सवार गड्ढे में दो युवक गिरा, मोबाइल भी ब्लास्ट दोनों रेफर
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अवैध घाटों से हो रहे नाव के परिचालन पर अविलंब रोक लगाने का किया मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial