मनिहारी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना कांड संख्या 319/25, दिनांक 21/12/25 में आपसी विवाद को लेकर दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नया टोला बस स्टैंड, थाना मनिहारी जिला कटिहार निवासी सुग्रीव महतो, पिता स्वर्गीय राम प्रसाद महतो तथा शक्ति कुमार महतो, पिता सुग्रीव महतो शामिल हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा गंभीर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था, जिसके बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई का नेतृत्व पीएसआई सत्याम कुमार सिंह ने किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
