मुखिया ने पक्की नाला निर्माण कार्य का फीता काटकर किया शिलान्यास।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
15 वीं वित्त योजना के तहत बस्तौल पंचायत के वार्ड नंबर सात में 7,49,390 की लागत से मोहम्मद मुस्तकीन के घर से सलीम के घर तक पक्की नाला निर्माण सह ढक्कन निर्माण कार्य का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर स्थानीय मुखिया मोहम्मद मुजाहिद आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर मोहम्मद खुर्शीद आलम ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि वार्ड नंबर सात में दो पार्ट में मोहम्मद रिजवान के घर से मोहम्मद मुस्तकीन के घर तक 12,25000 की लागत से नाला का निर्माण कार्य ढक्कन के साथ होना है। जिसका प्रथम पार्ट का शिलान्यास 7,49,390 की लागत से किया गया। उक्त समारोह को सरपंच रामाशीष राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास, मोहम्मद ईसा, अब्दुल हक, शबीरन खातून, रजिया खातून एवं पंचायत सचिव गौरव कुमार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर समारोह स्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
