दक्ष वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की हुई शुरुआत।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के कुताई साह आदर्श मध्य विद्यालय टिकैली के खेल मैदान में दो दिवसीय दक्ष वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार ने फीता काट कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस दौरान सभी प्रकार के दौड़ के अलावा लंबी कूद ,ऊंची कूद,खो-खो, फुटबॉल, बॉलीबाल आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार ने प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा की प्रतिभागियों में प्रतिभा की कमी नहीं है।उन्होंने प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जिला, प्रमंडल और राज्यस्तर पर प्रतिभा का झंडा गाड़ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की शुभकामना दी। लेखापाल सपना कुमारी ने बताया कि कबड्डी, बैडमिंटन, शॉटपुट, कराटे,सतरंज,डिस्क थ्रो, सहित अन्य खेल का आयोजन मंगलवार को किया जायेगा। मौके पर समाजसेवी कमल यादव,मनीष यादव शिक्षक हिरेन राय, संदीप कुमार,फूल कुमार विश्वास, मनोज जायसवाल, भोला मंडल,सुदाम प्रसाद साह,नरसिह प्रसाद यादव,दीपक कुमार, देवेश बंटी, सुमन कुमार, रहमतुल्लाह, त्रिपुरारी यादव,दिलीप विश्वास,मिथलेश कुमार, दीपेश मांझी,प्रदीप रजक, सुनील पासवान, सीताराम विश्वास, सुभाष मंडल,रजनीश रंजन,शोभा कुमारी, श्वेता कुमारी आदि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सक्रिय रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
