June 21, 2026

बरारी प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण में पहुंचे डिएम, दिया निर्देश।

Read Time:3 Minute, 36 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को कटिहार के नये जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी पहुंच कर विभिन्न विभागों के कार्यों का किया निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं अंचल से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की और भूमि विवाद से संबंधित लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अंचल पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।निरीक्षण के क्रम में अतिक्रमण से पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास से जुड़े मामलों में भी हो रही देरी की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया।ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अंचल पदाधिकारी को आवश्यक और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो परिवार वास्तव में भूमिहीन हैं, उनका शीघ्र सर्वे कराकर नियमानुसार बसाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। ताकि उन्हें स्थायी आवास का लाभ मिल सके। वहीं जिन परिवारों के पास गांव में निजी भूमि उपलब्ध है।बावजूद इसके सरकारी जमीन पर घर बनाकर या अन्य रूप में अतिक्रमण कर रखा गया है। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतते हुए अविलंब अतिक्रमण हटाया जाए ।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी जमीन का समुचित संरक्षण किया जाए।ताकि भविष्य में जनहित की योजनाओं और विकास कार्यों में उसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भूमि विवाद और अतिक्रमण के मामलों में लापरवाही या उदासीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान प्रखंड और अंचल स्तर के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद बरारी प्रखंड क्षेत्र में भूमि विवादों के समाधान और अतिक्रमण हटाने की दिशा में शीघ्र ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous post कुरसेला के नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण
Next post कुरसेला में विराट शिव गुरु महोत्सव संपन्न, हजारों शिव शिष्यों की उमड़ी भीड़।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial