November 10, 2026

रसोईयों की पाक कला से सजी प्रतियोगिता, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समां।

Read Time:1 Minute, 51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलीपाड़ा में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर बल दिया। प्रतियोगिता में प्रखंड के 15 विद्यालयों की 30 रसोईयों को तीन समूहों में बांटकर निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन तैयार कराया गया। निर्णायक मंडल द्वारा स्वाद व गुणवत्ता के आधार पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधान में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में जिला परियोजना पदाधिकारी रवींद्र प्रकाश, डीपीएम अरुण सिंह, लेखापाल दिगंबर झा, प्रधानाध्यापक बद्री रजक,साधन सेवी प्रदीप कुमार सहित कई अधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे। रसोईयों के लिए मात्र ₹1650 मासिक मानदेय पर जीवनयापन की कठिनाई भी चर्चा का विषय रही।

Previous post मनिहारी में हाई मास्ट लाइट का सांसद ने किया अधिष्ठापन।
Next post 06लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफतार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial