मनिहारी में हाई मास्ट लाइट का सांसद ने किया अधिष्ठापन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर क्षेत्र के बलदियाबाड़ी चौक पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठापन किया गया। कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर श्री अनवर ने लोकसभा चुनाव में मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उसे कायम रखते हुए वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी शिरकत की और कहा कि उन्होंने सदैव जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की अपील की। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, सोहराब ऊर्फ शेरु, पार्षद सुल्ताना प्रवीण, कैलाश बिहारी उपाध्याय, पंकज यादव, सिकंदर मंडल गजेन्द्र यादव समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
