उप मुख्य पार्षद ने नाला निर्माण में अनियमितता बरतने को लेकर डीएम से किया उच्च स्तरीय जांच की मांग।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
पैर के नीचे से जमीन खिसकने का महावरा पुराना है और इसका आशय भी भली भांति लोग समझ पाते हैं।लेकिन इन दिनों मनिहरी नगर क्षेत्र में ढ़क्कन के नीचे से नाली गायब होने की रहस्य पहेली बनी हुई है। नगर के उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार पौद्दार ने जानकारी दी कि मूख्य पार्षद की अध्यक्षता में आहुत बैठक में बरसात से पूर्व शहर के सभी नाले की उड़ाही कर साफ कराने का निर्णय लिया गया था।इसी आलोक मे बुधवार को सफाई कर्मचारी बस स्टेशन अम्वेदकर चौक से पूरब नाले की सफाई आरंभ की तो मिशन गेट के बाद केवल नाले के ऊपर ढ़क्कण रखा पाया गया, और नाला नदारद था।उप मुख्य पार्षद शुभम ने जिलाधिकारी से इस बावत उच्च स्तरीय जांच कराने तथा इस तरह झांसा देकर सार्वजनिक राशि का बंदरबांट करनेवाले संवेदक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।उन्होने कहा कि यह बानगी भर है।उन्होने पूर्ववर्ती काल में कराये गये अन्यकार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग जिला प्रशासन से की है।बहरहाल ढक्कण के नीचे से नाली खिसकने की मामले से नगरवासी हतप्रभ हैं।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
