July 20, 2026

मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स प्रतियोगिता में नील आर्यन ठाकुर ने भारत का मान बढाया ।

Read Time:2 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

निवर्तमान उप विकास आयुक्त वर्तमान में आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव अरुण कुमार ठाकुर के पुत्र नील आर्यन ठाकुर ने मिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत कामिस्टर पैसिफिक यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का मान बढाया। प्रतियोगिता 31 मई 2023 को इलू पेरु में आयोजित हुआ।मूल रूप से चैनपुर सहरसा के निवासी नील आर्यन ठाकुर का कटिहार से पुराना रिश्ता है। कटिहार शहर के मध्य अमला टोला में इनके मामा संजीव चौधरी रहते हैं। नील आर्यन ठाकुर के मिस्टर पेसिफिक यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने की खबर के साथ ही कटिहार एवं सहरसा जिले में उनके रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की सूचना पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक कविता पासवान, निशा सिंह, महापौर उषा अग्रवाल, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष जाकिर हुसैन, जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजद जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण, बाल कल्याण समिति के सदस्य प्रवीण कुमार झा आदि ने बधाई देते हुए कहा कि नील आर्यन केवल कटिहार बिहार बल्कि पूरे देश वासियों को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।

Previous post विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन।
Next post उप मुख्य पार्षद ने नाला निर्माण में अनियमितता बरतने को लेकर डीएम से किया उच्च स्तरीय जांच की मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial