September 24, 2026

मोटवारी घाट पर बनने वाले पुल का सांसद ने किया निरीक्षण ।

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई अनुमंडल अंतर्गत बहुप्रतीक्षित मोटवारी घाट पर बनने वाले आरसीसी पुल का निरीक्षण करने कटिहार सांसद डॉ० दुलाल चंद्र गोस्वामी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार की दोपहर पहुंचे । इस दौरान कार्यपालक अभियंता सहित पुल के प्रोजेक्ट इंजीनियरों के साथ पुल के गुणवत्ता सहित कार्यस्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संतुष्ट दिखे । इस दौरान सांसद ने कहा कि काफी दिनों के प्रतीक्षा के बाद यहां के जनता को मुख्य सड़क से जोड़ने हेतु इस पुल का निर्माण हो रहा है। जो बरसात से पहले बनकर तैयार हो जाने की लक्ष है । उन्होंने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में बारसोई प्रखंड अंतर्गत को खुराधार घाट में आरसीसी पुल निर्माण कराए जाने की बात भी कही । इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी जदयू नेता मनोज साह सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post भागबारसोई स्थित जर्जर सड़क के निरीक्षण में पहुंचे सांसद,700 मीटर बनेगी पीसीसी सड़क।
Next post जिलाधिकारी ने जीविका भवन का विधिवत फीता काटकर किया उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial