अतिक्रमित भूमि को मुक्त कर पर्चाधारी को कराया गया कब्जा- सिओ अनुपम
क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला अंचल प्रशासन बुधवार को एक्शन में दिखा। जब पुलिस बलों के सहयोग से भूमिहीन वासगीत पर्चाधारी की शिकायत पर अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के वार्ड-01 में सीओ अनुपम कुमारी के द्वारा वासगीत पर्चाधारी के शिकायत पर मामले की जांच करने के बाद सत्यापित होने पर उक्त लाभुक कि भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर दखल-कब्जा कराया गया। इस दौरान राजस्व कर्मचारी एवं पुलिस बल कि तैनाती की गई थी। सीओ अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी मुरादपुर पंचायत के वार्ड 01 निवासी शीला देवी को वासगीत पर्चा के रूप में जमीन मुहैया कराया गया था। लेकिन उसके खाली जमीन को जबरन कब्जा कर लिया गया था। जिसे क़ुरसेला पुलिस बल के सहयोग से खाली कराया गया एवं पीड़ित को उसके भूमि पर दखल कब्जा कराया गया। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत अंतर्गत मैहर टोला में भुमि विवाद को लेकर लोक शिकायत मे दिए गए आवेदन के आलोक मे मामले के सत्यापन हेतु स्थल निरीक्षण किया।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
