स्वास्थ्य मंत्री दो हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तथा तीन एचएससी का करेंगे लोकार्पण :तार किशोर
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि कल 15 मई 2025 को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का आगमन फलका प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय दरमाही के प्रांगण में होगा। जहां स्वास्थ्य मंत्री 01 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि से निर्मित दो हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तथा तीन एचएससी का लोकार्पण करेंगे ।उन्होंने बताया कि उद्घाटन के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री 20 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से जिले में 35 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तथा एक उप स्वास्थ्य केंद्र का आधारशिला भी रखेंगे ।जिनमे कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांच हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर क्रमशः गरभैली पंचायत अंतर्गत बठैली, सिरनिया पुरब पंचायत अंतर्गत गोलाघाट, डेहरिया पंचायत अंतर्गत चिलमारा -फसिया, दलन पश्चिम पंचायत अंतर्गत हाजीपुर तथा छीटाबाड़ी मुख्य हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीए की सरकार आम लोगों तक चिकित्सा सेवा पहुंचने के लिए कृत संकल्पित है ।सरकार की बिहार के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता है। आयुष्मान कार्ड के द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों को भी ₹05लाख तक की राशि से इलाज की सुविधा द्वारा कल्याणकारी सरकार होने का बोध कराया है। सभी अस्पतालों में जांच की सभी सुविधाएं पहुंचने का काम सरकार ने किया है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
