November 12, 2026

नवाबगंज में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए स्थल चयन की कवायद तेज।

Read Time:1 Minute, 32 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इसी क्रम में मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज पंचायत में भवन निर्माण के लिए स्थल चयन का कार्य प्रारंभ हो गया है।मनिहारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सनत कुमार और पंचायती राज पदाधिकारी सोनू कुमार गुप्ता ने लहरू स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर के पास संभावित स्थल का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बताया कि नवाबगंज में भवन निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू किया गया है, और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह, शिक्षक रामजानी, समाजसेवी अखलाक हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।सरकार की इस पहल से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और जनता को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिलेगा।

Previous post फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए रात्रि रक्त संग्रह शिविर का हुआ आयोजन।
Next post नवाबगंज सरकारी सैरात के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial