November 12, 2026

नवाबगंज सरकारी सैरात के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया।

Read Time:1 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नवाबगंज के ऐतिहासिक सरकारी सैरात (हाट) के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ हो गया है। मनिहारीनवाबगंज सरकारी सैरात के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। बीडीओ सनत कुमार और पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता ने सोमवार को सैरात स्थल का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 13 लाख रुपये की लागत से सैरात का सौंदर्यीकरण और संपर्क पथ का निर्माण किया जा रहा है।इस पहल का उद्देश्य सैरात को व्यवस्थित करना, दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और राजस्व में वृद्धि करना है। इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि दिसंबर माह के किसी सप्ताह से सैरात का संचालन शुरू हो सकता है।ग्रामीणों ने प्रशासन की इस विकास पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों को साधुवाद दिया। प्रमुख प्रतिनिधि मंजय साह ने बताया कि इस परियोजना से नवाबगंज का यह ऐतिहासिक हाट आधुनिक स्वरूप ले सकेगा।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गोला सिंह मौजूद थे।

Previous post नवाबगंज में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए स्थल चयन की कवायद तेज।
Next post धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की हुई शुरुआत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial