June 21, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला में रसोईया के खाते में भेज कर सरकारी पैसा निकासी गवन का आरोप।

Read Time:2 Minute, 59 Second

स्कूल के अध्यक्ष पवन कुमार यादव ने डीएम को दिया आवेदन, किया जांच की मांग।

कटिहार के कुरसेला नगर पंचायत में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला ग्राम में सरकारी पैसे के दुरुपयोग और गबन का गंभीर मामला सामने आया है। नगर पंचायत के वार्ड 01 के वार्ड पार्षद सह स्कूल के पदेन अध्यक्ष पवन कुमार यादव ने जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धुव्रनारायण खिलाफ तत्काल जांच की मांग की है ।वार्ड पार्षद ने आरोप लगाया है कि रसोईया के खाते में सफाई कर्मी व रसोईया दोनों का एक ही अकाउंट में पैसा भेजा जाता है, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता है। यह एक सुनियोजित गबन है। रसोइया पूनम देवी के खाते में सफाई कर्मी का सरकारी रुपये भेजा जाता है, जिससे सरकारी धन की हेराफेरी की जा रही है।विद्यालय की रसोइया पूनम देवी ने बताया कि पिछले दो वर्ष से उनके खाते में सफाई कर्मी के नाम पर सरकारी राशि भेजी जाती है। प्रधानाध्यापक द्वारा उनके खाते से इस वर्ष दो बार 9-9 हजार रुपये निकाले गए, यह कहते हुए कि पुत्र ने पैसे भेजे हैं। असल में यह राशि सफाई कर्मी के नाम पर एनजीओ के द्वारा भेजी जाती थी।वार्ड पार्षद एवं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा प्रकरण नगर पंचायत व शिक्षा विभाग के संसाधनों के दुरुपयोग और गबन का प्रतीक है। इससे सरकारी फंड का नुकसान तो हो रहा है, साथ ही विद्यालय स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल उठे हैं।वही इस मामले में प्रधानाध्यापक ध्रुव नारायण ने बताया कि स्कूल में सफाई कर्मी नहीं है क्योंकि 1500 सौ रुपए महीने में कोई भी सफाई कर्मी स्कूल परिसर में साफ सफाई नहीं करना चाहता है जिस कारण बाहर से दूसरे लोगों से सफाई करवाते हैं ।सफाई कर्मी का सरकारी रुपए स्कूल के रसोईया पूनम देवी के खाते में एनजीओ द्वारा भेजा जाता फिर रसोईया के खाते से रुपए निकाल कर स्कूल का साफ सफाई करवाया जाता हैं।

Previous post जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन सीओ अनुपम
Next post किसानों की हकमारी बर्दाश्त नहीं—प्रखंड प्रमुख बोली, खाद-बीज उपलब्धता पर कड़ी निगरानी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial