September 20, 2026

रेडक्रोस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित अनिल चमरिया पुनः चेयरमैन चुने गये

Read Time:4 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रेडक्रोस प्रेसिडेंट सह डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी की पहली बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में आहुत हुई। अध्यक्षता करते हुए डीएम ने रेडक्रोस द्वारा किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया एवं नाये कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि वह संस्था के साथ हमेशा खड़े हैं। डीएम ने नए पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से करने की अपील की ताकि ऐसे लोग पदाधिकारी के रूप में आएं जो सबों को साथ लेकर संस्था को नई ऊर्जा एवं संकल्प के साथ और आगे ले जाने का प्रयास करें। इस बैठक में सर्वसम्मति से अनिल चमरिया को पुनः चेयरमैन, उपाध्यक्ष के पद पर डॉ रंजना झा एवं शोभा जायसवाल को चुना गया। सभी सदस्यों ने पुनः संतोष गुप्ता को सचिव एवं विवान सरकार को सह सचिव एवं पंकज पूर्वे जी को पुनः कोषाध्यक्ष चुना। लगातार 2011 से चेयरमैन के रूप में अपनी सेवा देते हुए पुनः इस बार भी मनोनीत होने पर अपने उदगार में श्री चमरिया ने कहा कि रेडक्रोस की टीम के साथ काम करते हुए आत्मसंतुष्टि मिलती है और पूरी टीम एक परिवार की भांति लगती है। उन्होंने कहा कि 2018 में राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा चैंपियन ऑफ हमेनिटी पुरस्कार से इसे नवाजा गया था एवं 2021 में राष्ट्रपति महोदय के द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट पुरस्कार भी रेड क्रॉस के कार्यकलापों के लिए चेयरमैन को दिया गया था । दूसरी बार सबों का आदर और विस्वास पाकर पुनः सचिव के रूप में मनोनीत संतोष गुप्ता ने कहा कि पूर्व में सचिव के रूप में काम करते हुए सदस्यों का काफी सहयोग मिला जिससे इतने सारे कार्य हो पाए। संतोष गुप्ता ने कहा कि आज रेड क्रॉस सोसाइटी कटिहार पूरे भारत में अपने समाज सेवा कार्यो के लिए जानी जाती है।उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। अपने संबोधन मे उन्होंने पुनः भरोसा दिलाया कि पूर्व की भांति ही निरंतर समाज सेवा में कार्य करेंगे और सभी सदस्यों का सहयोग एवं मार्गदर्शन लेते हुए संस्था को एक नई गति प्रदान करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। कोषाध्यक्ष के रूप में पुनः चुने जाने और पंकज पूर्वे ने कहा कि अल्प संसाधनों के बाबजूद सेवा कार्य मे कोई बाधा उत्पन्न नही हो पाती है। उन्होंने संस्था के लिए आर्थिक श्रोत ढूंढने पर बल दिया और लोगों से आगे आने की अपील भी की। सह सचिव विवान सरकार ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बिमल सिंह बेंगाणी, जगदीश प्रसाद साह, देवराज शर्मा, पुरुषोत्तम मोदी, नरेश साह, बबन झा, भुवन अग्रवाल, आलोक सिंहा के साथ नए सदस्यों के रूप तो डॉक्टर रीना भगत, अमित जायसवाल उर्फ़ विक्की जायसवाल, रंजीत जायसवाल, आदित्य अग्रवाल एवं मनोज गुप्ता शामिल हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि नई टीम के साथ रेडक्रोस पुनः सामाजिक कार्य मे एक नई ऊंचाई प्राप्त करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

Previous post विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत
Next post कटिहार जिले के 08 स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प योजना के तहत किया गया पुरस्कृत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial