September 6, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

Read Time:2 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के फलका प्रखंड स्थित युवा नाट्य कला परिषद रहटा, पीरमोकाम तथा भरसिया पंचायत में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का हजारों स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कई लोगों को भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन स्पॉट दिया गया। और लोगों ने शपथ लिया कि भारत को 2047 तक का आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के सपने को साकार करेंगे तथा गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भूख , भय और भ्रष्टाचार के अभिशाप से मुक्त हो रहा है। मोदी गारंटी देश को सम्मान के साथ समृद्धि को आश्वस्त करता है। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज राय, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक कविता पासवान,पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल चौधरी, महामंत्री रामनाथ पांडे, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, विधानसभा प्रभारी बब्बन झा, मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा, गायत्री देवी, सतीश मंडल,शंभू चौधरी,मनोज मंडल, चंद्रभूषण ठाकुर, मुखिया विनोद मिर्धा, राजेश रंजन सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Previous post राष्ट्रीय युवा दिवस परशिक्षार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाया
Next post रेडक्रोस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित अनिल चमरिया पुनः चेयरमैन चुने गये
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial