July 27, 2026

5 करोड़ लागत से बनने वाले पुल का पूर्व मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ ।

Read Time:1 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

सदर विधायक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कटिहार प्रखंड अंतर्गत कटिहार- डंडखोरा -कंधारपैली पीएमजीएसवाई पथ में 5 करोड़ 28लाख रुपए की लागत से बनने वाले एक उच्चस्तरीय पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पुल के अभाव में लोग डायवर्सन से आवागमन करते थे जिससे काफी परेशानी होती थी । अब पुल के निर्माण होने से अब यह पथ बारसोई अनुमंडल के साथ-साथ कटिहार शहर को कटिहार व डंडखोरा प्रखंड से भी जोडेगा जिससे बड़ी आबादी के लिए आवागमन सुलभ हो जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, कटिहार प्रखंड प्रमुख निशा सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो पूर्व प्रखंड प्रमुख राम लखन शाह, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद कलाम, कटिहार ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय दास, मुखिया प्रतिनिधि गणेश मंडल, आशीष बलिदानी निरंजन पोद्दार, प्रेम मंडल, अनंत मंडल, भुवन मंडल आदि भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ता के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post महापौर ने मंदिरों की सफाई करने का दिया निर्देश ।
Next post नदी में डुबने से एक वृद्ध की हुई मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial