महापौर ने मंदिरों की सफाई करने का दिया निर्देश ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल के निर्देशानुसार श्रावणी महीने के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों एवं शिवालयों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। आज सुबह “विशेष सफाई अभियान” की गई। बड़ी दुर्गा स्थान बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर,दुर्गा स्थान चौक स्थित शनिदेव मंदिर प्रांगण,अनाथालय रोड स्थित शनिदेव मंदिर प्रांगण,दुर्गा स्थान चौक स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण,हरदयाल चौक रोड स्थित सार्वजनिक काली मंदिर प्रांगण,अनाथालय रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण,यह सारी जगह पर आज सुबह से “विशेष सफाई अभियान” चलाकर मंदिर परिसर की सफाई कि गई। बताते चलें कि महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा शहर वासियों के लिए विशेषकर मंदिर में आने जाने वाले भक्तजनों को सड़क पर जलजमाव एवं कचरे के कारण किसी तरह की कठिनाई ना हो इसको लेकर लगातार नगर निगम के कर्मचारियों को सख्त दिशानिर्देश दिया गया है कि जितने भी शिवालय शहर के आसपास हैं उन सब की विशेष सफाई अभियान चलाकर उनके आसपास साफ सफाई की उत्तम व्यवस्था की जाए ताकि आने वाले भक्तजनों को किसी भी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
