June 24, 2026

जातीय जनगणना कराने का फैसला को पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया स्वागत ।

Read Time:1 Minute, 9 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

केंद्र सरकार द्वारा देश में आगामी जनगणना के साथ ही जातीय जनगणना कराने का फैसला को पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अभूतपूर्व एवं स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा की जातीय जनगणना सामाजिक, आर्थिक नीतियों को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा, विशेष रूप से उन समुदायों के लिए जो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सेवाओं में सबसे ज्यादा वंचित है। यह नीति निर्माण में पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सामाजिक न्याय और डेटा आधारित सुशासन को वास्तविकता में बदलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

Previous post जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारणी सदस्य का असामायिक निधन बड़ी क्षति – सुनील कुमार यादव
Next post कटिहार में जागरुकता कार्यशाला का आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial